औरैया । औरैया जनपद की अजीतमल कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भीखेपुर-जुआ मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस और गौकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच तीखी मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया गया है।
चेकिंग के दौरान रोकने पर की फायरिंग
जानकारी के अनुसार, पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम भीखेपुर-जुआ मार्ग पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देख आरोपी ने बाइक को तेजी से भगाने का प्रयास किया, जिससे उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर सीधे फायर झोंक दिया। बदमाश द्वारा चलाई गई गोली पुलिस की जीप में जा लगी जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में लगी गोली
बदमाश की ओर से हुई फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
अजीतमल क्षेत्राधिकारी (CO) मनोज गंगवार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्त मुबारक हुसैन उर्फ राजा शातिर अपराधी है और गौकशी के मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ अलग-अलग थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

बिना नंबर की बाइक और कारतूस बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से वारदात में इस्तेमाल एक अवैध तमंचा, 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की और गहराई से जांच कर रही है।

Tags
औरैया