मंगलवार को तहसील मैंथा पहुंच शिवली क्षेत्र के अन्नदाताओं ने राघव गोवर्धन गौशाला के संचालक द्वारा रात में मवेशियों को छोड़कर फसल चराये जाने का लगाया था आरोप
शिवली कानपुर देहात।
नगर पंचायत शिवली में स्थित राघव गोवर्धन गौशाला के संचालक द्वारा रात में गौवंशियों को छोड़कर फसल चराए जाने का आरोप लगा अन्नदाताओं द्वारा मंगलवार को मैंथा तहसील में हंगामा काट वहां मौजूद राज्य मंत्री व एसडीएम का घेराव कर गौशाला को बंद कराए जाने की मांग की। अन्नदाताओं द्वारा ज्ञापन दिए जाने के उपरांत मामले की जांच करने पहुंची एसडीएम को गौशाला में संरक्षित गौवंशियों के सापेक्ष अधिक गोवंश संरक्षित मिले तथा गौशाला की व्यापक व्यवस्थाएं देख जांच करने पहुंची टीम अचंभित रह गई। एसडीएम ने गौशाला संरक्षक को गौशाला की बैरीकेडिंग कराए जाने का निर्देश दिया जिससे गौवंश गौशाला के बाहर न जा सकें।
![]() |
| गौशाला का निरीक्षण करती उपजिलाधिकारी मैंथा और तहसीलदार |
अन्नदाताओं ने तहसील पहुंच लगाया था आरोप
कस्बा शिवली के वतन राज अग्निहोत्री व विजय कुमार मिश्रा तथा मौजी अग्निहोत्री की अगुवाई में मंगलवार को सैकड़ो किसानों ने मैंथा तहसील पहुंच वहां मौजूद राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला तथा एसडीएम प्रतिभा मिश्रा का घेराव कर हंगामा काटते हुए ज्ञापन शौप नगर पंचायत शिवली में स्थित राघव गोवर्धन गौशाला के संचालक पर आरोप लगाते हुए कहा गया था कि दिन में सभी गोवंश बंधे रहते हैं लेकिन रात के समय गौशाला संचालक द्वारा सभी मवेशियों को छोड़ दिया जाता है जो सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर देते हैं जिसके परिणाम स्वरूप हम सभी किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। राघव गोवर्धन गौशाला को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं को बंद कराए जाने की मांग करते हुए गौशाला को अन्यत्र स्थानांतरित कराए जाने की मांग की गई थी।
तहसील मैंथा में मौजूद राज्यमंत्री ने दिए थे निर्देश
अन्नदाताओं के तहसील में हंगामे के दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला मौजूद थीं। शिकायत सुनने के बाद राज्यमंत्री के द्वारा मामले की जांच करवा समस्या का निदान कराए जाने का आश्वासन देते हुए उत्तेजित किसानों को शांत कराया गया था। राज्य मंत्री ने उपजिलाधिकारी मैंथा को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
मंगलवार को तहसील टीम के साथ गौशाला पहुंची उपजिलाधिकारी
अन्नदाताओं की शिकायत पर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार सुनील कुमार व लेखपाल नितिन बाजपेई, विद्या सचान, धर्मेन्द्र कुमार आदि ने गौशाला का देर शाम औचक निरीक्षण किया, जहां संरक्षित 148 गौवंशियों के सापेक्ष गौशाला में 156 गोवंश मौजूद मिलने के साथ ही दर्जनों अतिरिक्त गोवंश भी वहां व्यवस्थित मिले तथा गोवंशियों को पर्याप्त चारा, दाना आदि गौशाला में शुव्यवस्थित मिलने पर जांच करने पहुंचे अधिकारी भौचक रह गए। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने गौशाला संचालक राघव शुक्ला को गौशाला की बैरीकेडिंग कराये जाने का निर्देश दिया जिससे रात्रि के समय कोई भी गौवंश छूट जाने पर भी गौशाला से बाहर न निकल सके।
एसडीएम ने बताया कि गौशाला का निरीक्षण किया गया है। वहां संरक्षित गौवंशियों के सापेक्ष अधिक गोवंश सुव्यवस्थित संरक्षित मिले हैं। गौशाला संचालक को बैरीकेडिंग कराये जाने का निर्देश दिया गया है जिसके परिणाम स्वरूप रात्रि के समय में कोई भी गौवंश छूट जाने पर गौशाला से बाहर न निकल सके।
