शिवली कानपुर देहात।
जवाहरपुरम बिजली घर से शिवली एवं शोभन विद्युत उपकेंद्र को आने वाली विद्युत आपूर्ति बुधवार 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। यह शटडाउन पूर्व निर्धारित योजना के तहत उपकेंद्र पर तकनीकी परीक्षण और रखरखाव कार्यों के लिए किया गया है। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े सभी सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जवाहरपुरम बिजली घर से आने वाली विद्युत लाइन के मेंटिनेंस का काम करवाए जाने को लेकर बुधवार 12 अगस्त को शिवली एवं शोभन विद्युत केंद्र की विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद। शिवली विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सौरभ त्रिपाठी व शोभन विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राकेश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहरपुरम से आने वाली बिजली लाइन पर रखी पेड़ों की डालियों की कटाई एवं इंसुलेटर तथा डिक्स आदि चेक करने का काम किया जायेगा इसलिए बुधवार की सुबह 10 बजे लेकर शाम 3 बजे तक शोभन व शिवली विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी।
