शिवली: राज्यमंत्री के नेतृत्व में तहसील मैंथा से निकाली गई विशाल "हर घर तिरंगा यात्रा"

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0


शिवली कानपुर देहात।


मंगलवार को मैथा तहसील से तहसील प्रशासन द्वारा एसडीएम के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा को तिरंगा यात्रा को राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा तहसील परिसर से निकल कर बैरी तिराहा होते हुए वापस तहसील पहुंची। तिरंगा यात्रा में तहसील कर्मचारियों के साथ लॉयर्स एसोसिएशन के अधिवक्ता, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं, स्कूली छात्र छात्राओं एवं काफी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों में भाग लिया।



             तहसील मैंथा प्रशासन द्वारा एसडीएम प्रतिमा मिश्रा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त तिरंगा यात्रा तहसील परिसर से निकलकर बैरी तिराहे पर पहुंची तथा वापस तहसील परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। तहसील प्रशासन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से गरीबों किसानों नौजवानों के लिए अनेकानेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं आज हर गरीब को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन देने का काम केंद्र सरकार कर रही है। पूर्व की सपा सरकार द्वारा केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में लागू करने में हीला हवाली की जा रही थी जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से तेजी के साथ प्रत्येक योजना पर काम हो रहा है।



भाजपा ने सभी गांव के लिए बिजली सुविधा के साथ फ्री कनेक्शन भी उपलब्ध कराएं हैं 129675 गांवों में बिजली पहुंचाई गई है। लाखों लाभार्थियों को बीपीएल कनेक्शन दिया गया है। ग्रामीण अंचल में 18 घंटे बिजली की सप्लाई एवं जिला मुख्यालयों में 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाखों शहरी एवं ग्रामीण लोगों के आवासों का निर्माण करवाया है। वहीं स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना में करोड़ों परिवारों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है।

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से एसडीएम मैंथा प्रतिमा शुक्ला, तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार सुधीर कुमार, लेखपाल नितिन वाजपेई, लॉयर्स एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष कुलदीप तिवारी राजा, महामंत्री धर्मवीर सिंह सेंगर, सच्चिदानंद अग्निहोत्री, राम प्रताप सिंह चौहान, अंकित द्विवेदी, रवि शंकर द्विवेदी, वसीम खान, उमाकांत त्रिपाठी, गीतेश अग्निहोत्री, अमित सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top