योगेंद्र गुप्ता अजीतमल औरैया। मंगलवार को अजीतमल कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के बीच देशभक्ति का जोश देखते ही बन रहा था।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल परिसर से हुआ। यहां से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता के जयकारों तथा देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। यात्रा अजीतमल तिराहा होते हुए जनता महाविद्यालय पहुंची जहां इसका समापन किया गया।
यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवाओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंजता रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति गौरव तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश मिलता है।
तिरंगा यात्रा में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, चेयरमैन आशा चक, पूर्व चेयरमैन स्वदेश पोरवाल ,यशवीर सिंह, प्रतीक सिंह, अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश चक, अध्यक्ष मोनू सेंगर, राजू चक, रजनीकांत शुक्ला , सभासद गीता गुप्ता, नाजरा बानो, जड़ेल कठेरिया ,आशाराम राजपूत, सत्येंद्र भदौरिया, इंद्रवीर सिंह , गुरुदयाल पोरवाल, ओपी बाथम, अम्पू राजावत, विपिन चौबे, सोनू चौबे , विजय वाल्मीक, उत्तम सिंह राजपूत , जगत सिंह शिव कुमार दिवाकर ,सहित बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे, नगर पंचायत के कर्मचारी ,भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।
बीसलपुर में स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बीसलपुर में परिषदीय विद्यालय में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सोमवार को निकाली गई थी जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट बीसलपुर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव में भ्रमण किया। इस दौरान झंडा गीत बजाए गए और देशभक्ति के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।रैली मेंउच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजित बीसलपुर से प्रधानाचार्य अजयपाल सिंह शिक्षक नेमाशिवकुमार, नरेश, ब्रजेश, अजय दीक्षित, अमित भदौरिया, पुष्पेंद्र और ग्राम प्रधान राजकुमार नायक ने भी प्रतिभाग किया। इनके अतिरिक्त, आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं ने भी रैली में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना था। शिक्षकों ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के महत्व और तिरंगे से जुड़ी जानकारी भी प्रदान की।






