शिवली कानपुर देहात।
कस्बा शिवली स्थित मां फूलमती देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर रामचरितमानस के अखंड पाठ का आयोजन, भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया। राज्याभिषेक के दौरान प्रख्यात व्यास विनय तिवारी द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों को सुनकर उपस्थित दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।
![]() |
| सजा मातारानी का दरबार |
बताते चलें कि कस्बा शिवली के गांधीनगर मोहल्ला स्थित मां फूलमती देवी का रक्षाबंधन पर्व के बाद प्रतिवर्ष वार्षिकोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पर शनिवार को रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया तथा रविवार को समापन के पश्चात राम राज्याभिषेक किया गया। गायक विनय तिवारी एवं रोचक बाजपेई तथा तबला वादक ललित त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों को सुनकर उपस्थित भक्तगण भाव विभोर हो उठे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जगत नारायण वाजपेई, राजकुमार सक्सेना, गोलू, सौरभ वाजपेई, रोहित सक्सेना, अजय दुबे, सानू, आदर्श दुबे, मृदुल तिवारी, अंकित सक्सेना, शिव मोहन मिश्रा, ललित बाजपेयी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


