Type Here to Get Search Results !

औरैया: सुंदर सिंह इंटर कॉलेज में जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न , रामगढ़ की फुटबॉल टीम ने लहरापुर को हराकर जीती जनपदीय ट्रॉफी

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार 0

 अखिलेश शाक्य रामगढ़ (औरैया): कस्बा स्थित सुंदर सिंह इंटर कॉलेज के शिवाजी स्टेडियम में एक दिवसीय माध्यमिक विद्यालय जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के दो प्रमुख विद्यालयों की चार टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रजक ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बॉल में किक मारकर मैच का विधिवत उद्घाटन किया।
रामगढ़ की टीम ने मारी बाजी
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ और सच्चिदानंद हाईस्कूल लहरापुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रामगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लहरापुर को 5-0 के बड़े अंतर से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। लहरापुर की टीम को उपविजेता पद से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग, अंडर-17 बालक वर्ग और अंडर-19 बालिका वर्ग में भी रामगढ़ की टीम ही विजेता रही।
विजेताओं को मिले मेडल और ट्रॉफी
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वित्त एवं लेखा अधिकारी (माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग) रवि शंकर कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल भावना को बनाए रखने की प्रेरणा दी।
इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक क्रीड़ा मंत्री व व्यायाम शिक्षक मोहित यादव ने मुख्य अतिथि समेत अन्य आगंतुकों का माल्यार्पण, बैज लगाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मैच में निर्णायक (अंपायर) की भूमिका अरविंद कुमार गौतम, राजपाल सिंह और सत्यप्रकाश ने निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र पाठक ने किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव होशियार सिंह राजपूत, सह जिला क्रीड़ा सचिव भूपदीप सिंह शाक्य, श्रीकृष्ण, दिलीप अवस्थी, अभि तिवारी, महेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह, मुशीर अहमद, सुरेंद्र सिंह चौहान, दुर्गावती सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable