मैथा तहसील क्षेत्र के बैरी सवाई गांव में स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र बन गया है।महाकालेश्वर महादेव बैरी सवाई*

 *मैथा तहसील क्षेत्र के बैरी सवाई गांव में स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र बन गया है।महाकालेश्वर महादेव बैरी सवाई*

 संवाददाता प्रशांत श्रीवास्तव

 कानपुर देहात

मैथा तहसील क्षेत्र के बैरी सवाई गांव में स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र बन गया है। यहां प्रतिदिन भक्तों का तांता लगा रहता है। श्रावण मास में यहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ती हैमहाकालेश्वर महादेव के दरबार में माथा टेकने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं भूत भावन भगवान शिव पूरी करते हैं। सोमवार को रुद्राभिषेक कराया जाता है।



मंदिर का इतिहास,बैरी सवाई गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित अति प्राचीन कालेश्वर महादेव के दरबार में भूत भावन भगवान शंकर की विशाल शिवलिंग स्थापित है। शोषन आश्रम को तीर्थ स्थल की भांति विकसित करने वाले ब्रह्मलीन महंत परमहंस 1008 स्वामी विरक्तानंद महाराज द्वारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवा कर इसे भव्य स्वरूप प्रदान कराया गया था।सावन माह में यहां हर सोमवार को रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है। इसके बाद भंडारा होता है जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।मंदिर की विशेषता शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर बैरी सवाई गांव में सड़क किनारे एक टीले पर स्थित महाकालेश्वर महादेव मंदिर के आसपास फैला हरा-भरा वातावरण सहज ही यहां आने वाले भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। श्रावण मास में यहां सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ जुटी रहती है। मनोकामना पूरी होने पर लोग भंडारा भी कराते हैं।विनोद कुमार मिश्रा -पुजारी

महाकालेश्वर महादेव के दरबार में आकर माथा टेकने वाले प्रत्येक भक्त का भगवान शिव कल्याण करते हैं। सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं जिसके परिणाम स्वरूप यहां भक्तों का तांता लगा रहता है।"


दीपांशु द्विवेदी 

महाकालेश्वर महादेव के दरबार से कोई भी भक्त निराश होकर नहीं लौटता। भूत भावन भगवान शंकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यहां आसपास गांव के लोग जुटते हैं।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने