शिवली में तेज रफ्तार बाईकों के बीच हुई आमने-सामने भिड़ंत में चालकों की हुई दर्दनाक मौत

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


सोमवार की दोपहर शिवली-रसूलाबाद मार्ग पर रामबाग के करीब तेज रफ्तार बाइकों के बीच हुई आमने-सामने भिड़ंत में दोनों बाइक सवार चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली लाई जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों बाईकों को कब्जे में ले शवों पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक दिवाकर सक्सेना: फाइल फोटो 


मृतक मोहम्मद राज: फाइल फोटो


         जानकारी के अनुसार रुरा थाना क्षेत्र के सिमरामऊ बनीपारा गांव निवासी 27 वर्षीय दिवाकर पुत्र विजय कुमार सक्सेना जयपुर राजस्थान में पेंटरी का काम करता था। चार वर्ष पूर्व उसकी शादी नौबस्ता कानपुर निवासी लक्ष्मी देवी के साथ हुई थी। गर्भवती पत्नी का उपचार करवाने हेतु दो दिन पूर्व कानपुर अपनी ससुराल गया था। सोमवार को पत्नी को मायके छोड़कर बाघपुर गांव निवासी मामा राजू सक्सेना के यहां आ गया था वहां से 10 बजे अपने गांव से सिमरामऊ के लिए निकला था।

वही काली सराय जनपद उन्नाव निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद राज पुत्र मोहम्मद गुलाम रसूल जो की बर्तन फेरी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार को ही वह बनेपारा से फेरी कर वापस घर आया था और आज उसे सागर मध्य प्रदेश फेरी हेतु जाना था। जिस वजह से वह अपनी बहन गुलशन पत्नी चांद बाबू निवासी रसूलाबाद के यहां गया था वहां से वापस आ रहा था तभी शिवली-रसूलाबाद मार्ग पर राम बाग के सामने, दोनों बाईकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाईकों के परखच्चे उड़ गए। दोनों बाइक चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को शिवली सीएचसी लाई वहां मौजूद डॉक्टर सिंधुजा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई तो मृतक दिवाकर की मां शोभा, भाई विनय ,बहन पूजा और पायल का रो रो के बुरा हाल हो गया वहीं सीएचसी पहुंचे मृतक मोहम्मद राज की मां रेशमा, भाई अयान, रानू तथा बहन रोशन और गुलफ़्सा का भी रो रो के बुरा हाल हो गया पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनों शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default