कानपुर देहात में मंगलपुर थानाक्षेत्र के पटेल नगर झींझक में करीब 24 वर्षीय अंशिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह छत के कुंडे से फंदे पर लटकी मिली।
सोमवार शाम अंशिका की जेठानी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मंगलपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से नमूने जमा किए हैं।
![]() |
| घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस |
पुलिस घरवालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। डेरापुर सीओ धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


