औरैया में एसपी ने किया बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारी बदले, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और पुलिसिंग को अधिक सक्रिय बनाने के लिये उठाया गया बड़ा कदम

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

औरैया। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

शासन की मंशानुसार कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए चलाई गई इस 'तबादला एक्सप्रेस' के तहत निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:
  • जितेंद्र तिवारी को सहार थानाध्यक्ष के पद से हटाकर कोतवाली औरैया का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
  • राजकुमार सिंह को कोतवाली औरैया से स्थानांतरित करते हुए दिबियापुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
  • ललितेश त्रिपाठी को बेला थाने से हटाकर कुदरकोट प्रभारी निरीक्षक की कमान सौंपी गई है।
  • अमर बहादुर सिंह को कुदरकोट से हटाकर अब बेला थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
  • गणेश गुप्ता को इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी से प्रोन्नत करते हुए सहार का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
  • पूजा राठौर को महिला थाना प्रभारी के पद पर तैनात किया गया है।
  • संजय राय को अतिरिक्त निरीक्षक औरैया के पद से हटाकर मीडिया सेल भेजा गया है, जबकि सत्य प्रकाश को दिबियापुर प्रभारी निरीक्षक के पद से हटा दिया गया है।
पुलिस महकमे में अचानक हुए इस बड़े फेरबदल को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और पुलिसिंग को अधिक सक्रिय बनाने के बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default