कर्तव्यनिष्ठा और सेवा के सफर का समापन: औरैया पुलिस के 6 कर्मियों को मिली भावभीनी विदाई

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

 औरैया (ब्यूरो) । पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए छह पुलिसकर्मियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया दशकों तक खाकी की आन-बान-शान बनाए रखने वाले इन जवानों की विदाई के समय माहौल बेहद भावुक हो गया । अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी 

सेवाकाल का गौरवमयी सफर
समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले सभी छह पुलिसकर्मियों के लंबे और बेदाग सेवाकाल की सराहना की गई । विदाई पाने वाले कर्मियों में शामिल हैं:
  • निरीक्षक लेखा उर्मिला सिंह: 33 वर्ष 10 माह 24 दिन की सराहनीय सेवा.
  • उ0नि0 राकेश सिंह परिहार: 39 वर्ष 08 माह 02 दिन का लंबा पुलिस सफर.
  • उ0नि0 अब्दुल कलाम: 37 वर्ष 09 माह 28 दिन तक निभाई कर्तव्यनिष्ठा.
  • मु0आ0 चालक हमीर सिंह: 37 वर्ष 10 माह तक संभाली जिम्मेदारी.
  • लीडिंग फायरमैन रमेश चन्द्र: 39 वर्ष 04 माह 11 दिन तक दी उत्कृष्ट सेवा.
  • फायरमैन रामसुमिरन सिंह: 35 वर्ष 04 माह 25 दिन का गौरवशाली कार्यकाल.
प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर किया सम्मानित
इस विशेष अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और विशेष उपहार भेंट किए गए । उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि इन कर्मियों ने अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष जनसेवा और विभाग को दिए हैं जिसे हमेशा याद रखा जाएगा ।
अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएं
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कहा कि वर्दी में बिताए गए वर्ष इन कर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक हैं । उन्होंने सभी के सुखद, स्वस्थ, सुखमय और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की ।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे जिन्होंने नम आंखों से अपने साथियों को विदा किया ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top