शिवली: अघोषित विद्युत कटौती और दो दिन से ठप चल रही विद्युत आपूर्ति से परेशान हो ग्रामीणों ने काटा हंगामा

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0



शिवली कानपुर देहात।


नुनारी बहादुरपुर गांव में अघोषित विद्युत कटौती व आए दिन ट्रांसफार्मर के फुकने से ठप चल रही विद्युत आपूर्ति से परेशान हो दर्जनों ग्रामीणों ने रविवार को प्रधान के यह एकत्रित हो जमकर हंगामा काटा। ग्राम प्रधान से फोन पर हुई बात पर अवर अभियंता ने अति शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवा ठप चल रही आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर उत्तेजित ग्रामीणों को शांत किया।




          गांव के सौरभ शुक्ला, रजिया, अंकित, मोहित, नरेश, विनय अवस्थी, कृष्ण कुमार, महेश मिश्रा, तेज सिंह, अवधेश, श्याम बाबू, राजन, गोली शुक्ला सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार गांवों  में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने के निर्देश है लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी के चलते नुनारी बहादुरपुर औनहां में मात्र 8 से 10 घंटे ही विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। इन दिनों पढ़ रही भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती के चलते ग्रामीणों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

आए दिन गांव का ट्रांसफार्मर फुक जाने के कारण हफ्तों विद्युत आपूर्ति ठप रहती है। शनिवार शाम करीब 6 बजे ट्रांसफार्मर के जल जाने के कारण विद्युत आपूर्ति तप हो गई थी जिससे आजिज ग्रामीणों ने रविवार को ट्रांसफार्मर के पास पहुंच जमकर हंगामा काटा। ग्राम प्रधान आमना बेगम द्वारा फोन पर बात किए जाने पर विद्युत सब स्टेशन कहिंजरी के अवर अभियंता विनोद कुमार ने अति शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाकर ठप चल रही विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने का आश्वासन देकर उत्तेजित ग्रामीणों को शांत किया।

अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया है। उसे बदलवाकर सप्लाई बहाल करवाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default