कानपुर देहात: रूरा कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल, कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति में लगे

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

 रूरा कानपुर देहात।

 :रिपोर्टर प्रशांत श्रीवास्तव:

रूरा कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कस्बा वासियों का आरोप है कि ट्रैफिक कर्मचारी सिर्फ बड़े चौराहे पर औपचारिकता के लिए खड़े रहते हैं, जबकि सड़कों पर अतिक्रमण, अवैध ऑटो स्टैंड और जाम की वजह से आम जनता और बच्चों को भारी दिक्कत हो रही है। ट्रैफिक कर्मचारी फोन चलाने और दुकानों पर बैठकर समय बिता रहे हैं सड़क पर हो रहे अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहीं।


              कस्बा रूरा में नाला निर्माण के चलते एक ही रूट चालू है, जिससे दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही रास्ते से निकला जा रहा है। नो एंट्री के बावजूद बस, ट्रक, ट्राला जैसी बड़ी गाड़ियों का संचालन उसी एक रूट से होने के कारण यात्री घंटों जाम में फंसे रहते हैं। जाम की समस्या से राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को आने-जाने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि अगर दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाए तो जाम की समस्या से निजात मिल सकता है।



इस संबंध में जब यातायात प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कॉल रिसीव ना हुई। आखिर कब सुधरेगी यातायात व्यवस्था?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default