शिवली: आम रास्ते से निकलने को लेकर दबंगों ने किया हमला, महिला समेत चार गंभीर घायल

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


केसरी निवादा कंजर डेरा गांव में दबंगों द्वारा आम रास्ता बंद करने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने लाठी, डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला कर दो महिलाओं समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है तथा आरोपियों की तलाश शुरू की है।


कोतवाली में मौजूद घायल युवती और स्वजन


               कोतवाली क्षेत्र के केसरी निवादा कंजर डेरा गांव निवासी रसन लाल कंजर ने बताया कि गांव के अजय पाल, सूरज, नीरज, भोला, दीपू तथा सिद्धू द्वारा उसके घर जाने वाले आम रास्ते को अपनी दबंगई के चलते जबरन बंद किया जा रहा है। उसकी भतीजी गोल्डी रास्ता बंद किए जाने का विरोध करने लगी तो आरोपितों ने लाठी, डंडा तथा लोहे की रॉड से उसपर हमला कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर वह अपने पुत्र संजय तथा भतीजी अंजलि उसे बचाने मौके पर पहुंची तो आरोपितों ने उन्हें भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गोल्डी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर अपराध शीलेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में मिली तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, आरोपितों की तलाश की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default