कानपुर देहात: रसूलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 113 शिकायते दर्ज, समय पर निस्तारण के मिले निर्देश

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0


रिपोर्टर राज प्रताप सिंह गौर


रसूलाबाद कानपुर देहात। 

तहसील रसूलाबाद में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने की। इस दौरान कुल 113 शिकायतें पंजीकृत की गईं जिनमें से 3शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। दर्ज शिकायतों में हर बार की तरह राजस्व विभाग ही नंबर एक पर रहा जिसकी 72, विकास विभाग की 12, पुलिस विभाग की 9, चकबन्दी संबंधी 3, लोक निर्माण विभाग की 3,  विद्युत विभाग की 7, आपूर्ति विभाग की 3 तथा अन्य 4 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 3 शिकायतों के मौके पर निस्तारण किया गया।




     शनिवार को तहसील रदूलाबाद में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में कुल  113 शिकायतें दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक 72 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। समाधान दिवस में विद्युत आपूर्ति, चकबन्दी और लोक निर्माण विभाग से भी शिकायतें आईं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ आलोक कुमार, तहसीलदार संतोष कुमार, कोतवाल शिव नारायण सिंह, नायब तहसीलदार शिव दर्शन सिंह, कानूनगो राकेश कुमार, अनिल कुमार, कुंवर सिंह, लेखपाल रावेंद्र कुमार, योगेश कुमार, अंकित सिंह, ऋषभ शुक्ला सहित अन्य विभागों के भी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default