औरैया (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय ककोर में बुधवार को समाजवादी चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा, आदर और भारी उत्साह के साथ मनाई गई । इस अवसर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके बताए आदर्शों, सिद्धांतों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
गरीबों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा जीवन: विनोद यादव
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद यादव 'कक्का' ने जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जनेश्वर मिश्र जी का पूरा जीवन समाज के गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। आज के दौर में भी समाजवादी विचारधारा उतनी ही प्रासंगिक है। सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए।

सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे जनेश्वर मिश्र: रामबाबू यादव
पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामबाबू यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र सादगी, ईमानदारी और जनसंघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में हमेशा जनहित और सामाजिक न्याय को सर्वोपरि रखा। ऐसे महान और विरले नेताओं के आदर्श आज की नई पीढ़ी के लिए सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प
सपा कार्यालय में आयोजित इस संगोष्ठी के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वर्गीय मिश्र के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की शपथ ली।

ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, दिबियापुर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र राजपूत, औरैया विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रचना सिंह, रश्मि यादव, पल्लवी पाल, ध्यान सिंह यादव, नरेंद्र पाल, तेहराज सिंह, सुभाष कठेरिया, ध्रुव यादव, अरविंद कुमार सविता, राकेश यादव, प्रमोद कुमार यादव, बैकुंठ यादव, डॉ. विशंभर नाथ, अनिल तिवारी, अजय यादव, सनी यादव, उपेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।