औरैया में भीषण सड़क हादसा: विधूना में कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में वृद्धा की मौत , बेटी-नातिन समेत चार गंभीर

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

खबर अपडेट -

औरैया । विधूना में बेला रोड बाईपास पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच भीषण आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी, नातिन और ऑटो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सैफई रेफर किया गया है।

दुर्घटनाग्रस्त कार और ऑटो
सैफई ले जाते समय तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना निवासी भूरी देवी (70) पत्नी कुंवर सिंह अपने परिवार के साथ ऑटो से जा रही थीं। इसी दौरान बेला रोड बाईपास पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिधूना पहुंचाया। डॉक्टरों ने भूरी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई रेफर किया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग 
परिवार के लोग और चालक गंभीर रूप से घायल
इस दुर्घटना में भूरी देवी की बेटी मधु सिंह राजावत (40), नातिन श्वेता सिंह (22) और ऑटो चालक सत्येंद्र कुमार (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और सैफई के उच्च चिकित्सा संस्थान में उनका इलाज जारी है।
मृतिका भूरी देवी
पुलिस ने बहाल कराया यातायात
घटना की सूचना मिलते ही बिधूना कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम की स्थिति को संभाला और यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default