औरैया : रामगढ़ में ऑटो और बाइक की आमने सामने टक्कर , बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

अखिलेश शाक्य रामगढ़ (औरैया) । कस्बा क्षेत्र के हरचंदपुर में दिबियापुर तिराहे के पास एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में चिचौली स्थित सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जलालपुर (खरगपुर) निवासी अखिलेश कुमार पुत्र लाल सिंह अपनी बाइक से किसी काम के लिए रामगढ़ कस्बा आ रहे थे। जैसे ही वह हरचंदपुर के दिबियापुर तिराहे के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अखिलेश सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से अखिलेश को रामगढ़ कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ डॉक्टरों ने युवक की हालत को बेहद गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सौ शैय्या अस्पताल चिचौली के लिए रेफर कर दिया, जहाँ फिलहाल उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top