रिपोर्टर राज प्रताप सिंह गौर
रसूलाबाद कानपुर देहात।
शनिवार को थाना रसूलाबाद के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी 46 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। नरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी चंदन निवादा ने थाना रसूलाबाद में लिखित सूचना दी कि उनके जीजा अरुण पुत्र जगदीश उम्र करीब 46 वर्ष निवासी सुभाष नगर ने घर की छत में लगे कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। शव देख स्वजनों में रोना पिटना मच गया।
![]() |
| मृतक अरुण की फाइल फोटो |
सूचना मिलते ही सबइंस्पेक्टर राजेश प्रताप सिंह मय हमराही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


