औरैया: चकबंदी के विरोध में एकजुट हुए करके का पुरवा के किसान,171 किसानों ने चकबंदी का किया विरोध, पक्ष में पड़े सिर्फ 45 वोट, प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

अयाना (औरैया): अजीतमल तहसील क्षेत्र के करके का पुरवा गांव में चकबंदी को लेकर किसानों का भारी विरोध सामने आया है। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय में बुलाई गई एक विशेष बैठक के बाद हुए मतदान में अधिकांश किसानों ने चकबंदी के खिलाफ वोट दिया। कुल पड़े वोटों में से 171 किसानों ने चकबंदी का विरोध किया, जबकि इसके पक्ष में महज 45 वोट ही पड़े।

गांव में मंगलवार को बकायदा मुनादी (ढोल पिटवाकर) कराकर सभी किसानों को प्राथमिक विद्यालय में एकत्र किया गया था। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चकबंदी को लेकर किसानों की राय जानना था। बैठक के दौरान किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया को लेकर अपनी गंभीर आपत्तियां और असहमति दर्ज कराई, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में मतदान कराया गया।
प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद
मतदान की पूरी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। इस मौके पर एसडीएम अजीतमल विनोद कुमार मीणा, चकबंदी अधिकारी सूर्यनाथ यादव, कानूनगो अशोक कुमार व बेटा लाल, अनिल गुप्ता, दीपक यादव सहित लेखपालों की पूरी टीम मौजूद रही।
रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी
"किसानों के बीच कराए गए इस मतदान के परिणाम और पूरी प्रक्रिया की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे जल्द ही जिलाधिकारी (डीएम) को भेजा जाएगा, जहां से यह रिपोर्ट आगे चकबंदी आयुक्त को प्रेषित होगी। वहां से मिलने वाले अंतिम दिशा-निर्देशों और निर्णय के आधार पर ही गांव में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।"
— विनोद कुमार मीणा, एसडीएम अजीतमल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default