*विद्युत आपूर्ति से ग्रामीण परेशान, 20 घंटे बाद बहाल हुई सप्लाई*
*रूरा, कानपुर देहात।* रूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार 20 घंटे बाद विद्युत विभाग द्वारा सप्लाई संचालित की गई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
लंबे समय तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में अक्सर घंटों तक बिजली गायब रहती है, जिससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं।इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अधिक वर्षा होने के कारण बार-बार फॉल्ट हो रहा है, जिसके कारण विद्युत सप्लाई देने में दिक्कत आ रही है। विभाग की टीम लगातार लाइन ठीक करने में लगी हुई है।जेई ने बताया है कि गांव एवं कस्बा की विद्युत सप्लाई लगभग 8:00 बजे तक पूर्णतया संचालित कर दी जाएगी। विद्युत आपूर्ति सामान्य होने में अभी लगभग 2 घंटे का समय और लगेगा।


