*रूरा रेलवे स्टेशन को मुख्यालय स्टेशन घोषित कराने और ट्रेनों के ठहराव को लेकर 27 को होगी आम सभा*
*रूरा, कानपुर देहात।* रूरा रेलवे स्टेशन को कानपुर देहात जनपद का मुख्यालय रेलवे स्टेशन घोषित करवाने और ट्रेनों के ठहराव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में यह आम सभा बैठक दिनांक 27/09/2026 दिन रविवार को दोपहर 12 बजे पाथामाई मंदिर प्रांगण, रूरा में आयोजित की जाएगी।आयोजकों का कहना है कि रूरा नगर वासियों की पुरानी मांग है कि रूरा रेलवे स्टेशन जो जिला मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी एवं दिल्ली-हावड़ा / लखनऊ रूट पर स्थित होने के बाद भी अभी तक दर्जा नहीं मिलने से रूरा रेलवे स्टेशन का उपयोग करने वाला प्रत्येक नागरिक / यात्री अपने को ठगा महसूस कर रहा है।
इसमहत्वपूर्ण विषय पर सभी को एकजुट होकर आवाज बनकर आगे आना होगा।बैठक में इनकी उपस्थिति प्रार्थनीय हैनगर पंचायत अध्यक्ष रूरा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सभी पदाधिकारी, नगर के व्यापारी बंधु, नगर के समाज सेवी संगठन के सदस्य, सम्मानित संभ्रांत नागरिक गण, सम्मानित अधिवक्तागण, सम्मानित पत्रकार बंधु, दैनिक यात्री संगठन के सदस्य एवं छात्रगण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जनपद कानपुर देहात, जिला नगर कार्यकारिणी के समस्त सम्मानित पदाधिकारीगण नगर अध्यक्ष राम जी गुप्त, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता( मोनू ) आशुतोष मिश्रा, कपिल मिश्रा, दुर्गेश दीक्षित, अविनाश ओमर, जगदीप गुप्ता, निहाल ओमर, Dr, अशोक मिश्रा, अंशुल बाजपेई, श्याम पुजारी, जगदीश गुप्ता, गोपाल गुप्ता,नीरज शुक्ला, श्रावण गुप्ता समस्त आए हुए गणमान्य बंधु,



