बारिश से शिवली में ढहा कच्चा मकान: दबने से मासूम की मौत, चार घायल

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

रक्षाबंधन पर्व पर अपनी मां के साथ ननिहाल आई थी मासूम शानवी, मकान ढहने से दब कर हुई दर्दनाक मौत


शिवली कानपुर देहात।


सोमवार से शिवली क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश के चलते जसा पुरवा गांव में में एक कच्चा मकान अचानक ढह गया जिसमें दबकर सात माह की मासूम बालिका की दबने मौत हो गई जबकि उसकी मां तथा मौसेरी बहन व नानी और नाना मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी शिवली में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर हालत में मासूम की नानी को इलाज हेतु हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


मासूम की मौत पर बिलखती मां और स्वजन

                      घटना के बाबत कोतवाली क्षेत्र के जसा पुरवा गांव निवासी किसान भिक्खू लाल राजपूत कई वर्षों से आवास बनवाए जाने की फरियाद करता चला आ रहा है लेकिन अब तक उसकी इस फरियाद पर किसी भी अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिसके परिणाम स्वरूप उसका परिवार अपने पुराने कच्चे मकान में रह रहा था। रक्षाबंधन के पर्व पर भिक्खू लाल की पुत्री शिखा पत्नी शिवांश राजपूत निवासी कनौली पट्टी तिर्वा जिला कन्नौज अपनी सात माह की मासूम पुत्री शानवी तथा उसकी दिवंगत पुत्री कांति की 17 वर्षीय पुत्री शगुन पुत्री रामबाबू निवासी झगरघड़ा कहिंजरी थाना रसूलाबाद  उसके घर आई थी जो यहीं पर थी। सोमवार से शुरू हुई बारिश के दौरान रात करीब 9 बजे खाना पीना खाने के साथ सभी लोग कच्चे मकान में सो गए थे। सुबह करीब 4 बजे हो रही बारिश के दौरान पूरा मकान ढह गया जिसमें भीक्खू लाल की पत्नी सोमवती, पुत्री शिखा, नातिन शानवी तथा शगुन मलवे में दब गए थे। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर मलवे से दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक 7 माह की मासूम शानवी ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शिवली पहुंचा जहां उनका उपचार चल रहा है। सीएचसी में मौजूद डॉ अंकिता ने गंभीर हालत में सोमवती को हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया।


सीएचसी में इलाज करवाता भिक्खू लाल


घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ सीएचसी शिवली पहुंचे और घटना के बाबत स्वजनों से जानकारी ली। मासूम बालिका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया की कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर 7 माह की मासूम बालिका की मौत हुई है। अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default