शिवली: पत्नी से अपमानित युवक ने फांसी लगा दी जान, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


रक्षाबंधन पर झगड़ कर मायके गई पत्नी व बच्चों को लेने गए युवक को ससुराल वालों ने जमकर अपमानित किया। ससुराल से वापस लौटे युवक ने मंगलवार रात ग्यारह बजे बहन को फोन पर आपबीती बताई।अपमानित होने से परेशान युवक ने देर रात घर के बरामदे में छत के कुंडे में रस्सी रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह पड़ोसियों को जानकारी हुई तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है।


घटना स्थल पर जमा भीड़, जांच करती पुलिस 


                    नगर पंचायत शिवली के रामनगर मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय मनीष यादव पुत्र स्वर्गीय रामकिशन यादव की शादी ग्राम सलेमपुर थाना चौबेपुर कानपुर नगर निवासी अंजली के साथ करीब 14 बर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन पुत्रियां आरुषी, लवी तथा बेटू है। मनीष की इकलौती बहन पूजा की ससुराल ग्राम किशरवल थाना रनियां में है। मनीष शिवली में लोहे के शटर, गेट आदि बनाने वाली एक दुकान में मजदूरी करता था। मनीष के 14 बीघा खेत हैं जिन्हें उसकी पत्नी अपने नाम करने का दबाव बना रही थी जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कहा सुनी होती रहती थी। मनीष के एक खेत की 35 लाख रुपए में बिक्री करने की बात चल रही थी लेकिन उसकी पत्नी सभी खेत अपने नाम करने की जिद पर अड़ी थी। रक्षाबंधन पर्व पर अंजली अपने पति से झगड़ कर अपनी तीनों पुत्रियों को साथ ले मायके चली गई थी। मंगलवार को मनीष अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल ग्राम सलेमपुर चौबेपुर गया था जहां उसके ससुरालीजनों ने उसे जमकर अपमानित किया था जिससे क्षुब्ध होकर वह वापस अपने घर चला आया था। घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल से मायके आई उसकी बहन पूजा ने बताया कि रात करीब 11 बजे मनीष ने उसे फोन करके सारी जानकारी दी थी जिसपर उसने समझाते हुए कहा था कि सब ठीक हो जायेगा। उसे क्या पता था कि उसका भाई उससे आखरी बार बात कर रहा है। बहन से आखिरी बार बात करने के पश्चात उसने घर के बाहर बरामदे के कुंडे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तथा नमूने संकलित करने के लिए फारेंसिक टीम को बुलाया है।


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ससुराल वालों द्वारा अपमानित करने से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default