शिवली कानपुर देहात।
बीते तीन दिनों से शिवली क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। बुधवार की सुबह बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। इस हादसे के वक्त सो रहा किसान का परिवार तो बाल बाल बच गया लेकिन गृहस्थी दब कर नष्ट हो गई। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। हादसे की सूचना जब प्रधान प्रतिनिधि ने हल्के के लेखपाल को दी तो लेखपाल उत्कर्ष त्रिपाठी बोले कि आप कौन होते हैं फोन करने वाले। इस बात से ग्रामीणों में भारी रोष पनप रहा हैं।
![]() |
| किसान के ढहे मकान से मलबा हटाते ग्रामीण |
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर निवासी राजू पुत्र सालिगराम का कच्चा मकान लगातार बारिश से कमजोर हो गया था। किसान की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। पीढ़ित राजू मकान में पत्नी रुक्मणी बच्चे हर्षित और अभिनव के साथ रहता है। बीते तीन दिनों से शिवली क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है जिस कारण से बुधवार की सुबह लगभग साढ़े छः बजे अचानक राजू का मकान ढह गया। गनीमत रही कि उस समय मकान के नीचे परिवार मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मकान गिरते ही तेज आवाज से पड़ोसियों के बीच हड़कंप मच गया। आस पड़ोस के लोग दौड़े और तुरंत मलबा हटाना शुरू किया, इसके बावजूद किसान का गृहस्थी का सारा सामन मलबे में दब कर नष्ट हो गई। लगातार हो रही बारिश के बीच मकान के धराशायी होने से परिवार को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
इस बात की सूचना जब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने फोन पर लेखपाल उत्कर्ष त्रिपाठी को दी तो लेखपाल बोले कि आप कौन होते हैं फोन करने वाले। इस बात से ग्रामीणों में भारी रोष पनप रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुराने और कच्चे मकानों का सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।


