*रूरा के पार्थ त्रिपाठी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर बढ़ाया क्षेत्र व जनपद का मान, मिली बधाइयां*
*रूरा (कानपुर देहात), 7 सितम्बर।*
कस्बा रूरा के एक युवा छात्र पार्थ त्रिपाठी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे कस्बे में खुशी की लहर का माहौल है। पार्थ त्रिपाठी बचपन से देश सेवा का सपना देखते थे। कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर सेना में अधिकारी बन नई पीढ़ी के सामने प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की।
कस्बा रूरा के पाथामाई गली के मूल निवासी निवासी रमाकांत त्रिपाठी जो कि सरकारी सेवा में आईबी विभाग में कार्यरत हैं, उनके पुत्र पार्थ त्रिपाठी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सफलता प्राप्त की। पार्थ के चाचा श्री कांत त्रिपाठी ने उनके भाई साहब रामाकांत त्रिपाठी अपनी पत्नी सविता त्रिपाठी व परिवार के साथ दिल्ली शहर में रहकर उन्होंने अपने परिवार के बच्चों की शिक्षा दीक्षा दिलाई। भतीजा बचपन से ही पढ़ने में होनहार था। उसने दिल्ली से इंटरमीडिएट शिक्षा के उपरांत दिल्ली से बोटिक की डिग्री हासिल करने के बाद मुंबई से एमटेक कर रहा था। वही एसएसबी से उसको भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर सिलेक्शन हो गया। पार्थ जहां दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंजीनियर व मुंबई से एमटेक की पढ़ाई कर रहा था किंतु भतीजे पार्थ का बचपन से उसके मन में देश सेवा करने का सपना था। पार्थ त्रिपाठी का भारतीय सेना लेफ्टिनेंट बनने पर पार्थ के परिजन बाबा सुरेंद्र त्रिपाठी, दादी सरला त्रिपाठी, चाचा रविकांत त्रिपाठी के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी। कस्बा के लाल का सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर चेयरमैन रामजी गुप्ता, रवि शशि द्विवेदी, आरपीएस इंटर कॉलेज कर्मी रज्जू पांडेय, विपुल दीक्षित, अशोक मिश्रा पत्रकार, गुड्डू दीक्षित, अवधेश शुक्ला, नीरज सिंह, शिव कुमार त्रिवेदी, अरुण पांडेय, रमाकांत अवस्थी, अंकुर गुप्ता, मोनू गुप्ता, बउवा गुप्ता शिव नरेश सहित अन्य कस्बाइयों ने पार्थ की सफलता पर खुशी जाहिर कर और नई ऊंचाइयों को छू देश की सेवा कर क्षेत्र का नाम रोशन करे। कस्बा रूरा के पार्थ त्रिपाठी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद अपने पिता रामाकांत त्रिपाठी के साथ कस्बा वासियों को खुशी प्राप्त हुई है


