नगर पंचायत रूरा में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के प्रबल दावेदार राजेश शुक्ला ब्लॉक प्रमुख चौबेपुर*
*रूरा, कानपुर देहात।* नगर पंचायत रूरा निवासी श्री अशोक गुप्ता जी के सुपुत्र ऋतिक गुप्ता जी के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
सूचना मिलते ही अकबरपुर-रनियां विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रबल दावेदार राजेश शुक्ला उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसी क्रम में श्री योगेंद्र सिंह गौर जी की पूज्य माताजी श्रीमती राजदुलारी जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर भी वे उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस दुःखद मौके पर रिंकू मिश्रा, अशोक गुप्ता, सत्येंद्र सिंह भदौरिया, पुत्तन द्विवेदी, गुड्डन त्रिवेदी सहित समस्त कस्बा वासी मौजूद रहे।




