5 साल में भी विकास कार्य पूरा नहीं कर पाए ग्राम प्रधान, तालाब में कचरा और जलभराव से ग्रामीण परेशान*

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 *5 साल में भी विकास कार्य पूरा नहीं कर पाए ग्राम प्रधान, तालाब में कचरा और जलभराव से ग्रामीण परेशान*


*ग्राम गदनपुर, रूरा - कानपुर देहात।* तहसील अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम गदनपुर में ग्राम प्रधान की लापरवाही के कारण विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 10 वर्षों से प्रधान पद पर रहने के बावजूद गांव में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है गांव के मुख्य तालाब में लगातार कूड़ा-कचरा डाले जाने से उसकी स्थिति बेहद खराब हो गई है।


 पानी की निकासी का उचित रास्ता न होने के कारण बारिश के मौसम में ही नहीं, बल्कि आम दिनों में भी गांव की सड़कों पर भारी जलभराव हो जाता है। जहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रधान जी कभी गांव में निरीक्षण करने के लिए नहीं आते हैं रूरा में ही रहकर अपना सारा कार्य चल रहे हैं दो बार प्रधान चुने के बावजूद भी गांव में अभी तक कोई विकास नहीं हुआ है शिकायत करने के बावजूद भी प्रधान नहीं सुन रहे हैंजलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से बीमारी और संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल निरीक्षण कर तालाब से कूड़ा हटवाया जाए, तालाब की साफ-सफाई कराई जाए और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए अब जनता का सवाल है कि इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की है या प्रशासन की? क्या इस लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी या जांच कराई जाएगी?


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default