शिवली: संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


सोमवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव के ढुलभजनहार में नाली के पास खड़े एक शीशम के पेड़ में  युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी पर स्वजनों के बीच रोना-पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर फील्ड यूनिट टीम को बुला साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में ले पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक ने फांसी क्यों लगाई यह स्पष्ठ नहीं हो सका।

मृतक बलराम उर्फ शीलू: फाइल फोटो 


             कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर शिवली गांव निवासी रामसेवक कमल का 18  वर्षीय पुत्र बलराम उर्फ शीलू गांव के बाहर सिंहपुर के मजरा उदेतपुर गांव निवासी बालचंद के खेत पर नाली के पास खड़े शीशम के पेड़ में दोपहर लगभग 2 बजे दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब खेत स्वामी बालचंद अपने खेतों की तरफ गए तो उसके पेड़ में युवक का शव लटका देख आवाक रह गए। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी पर घर में चीख पुकार मच गई। पिता रामसेवक, मां सीता, भाई कृष्णा व शिवा उर्फ सनी तथा बहन शिवानी का रो रो के बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के एस आई लोकेश कुमार ने पुलिस ने छानबीन कर फील्ड यूनिट टीम को बुला साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में ले पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई है इसके लिए पुलिस जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default