कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, पुलिस ने हिरासत में लेकर दी हिदायत
: कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, पुलिस ने हिरासत में लेकर दी हिदायत
कानपुर देहात के कस्बा रूरा में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता का पुतला दहन किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिंह मुन्ना, जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य चरण सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम किया गया।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा वोट चोरी का खुलासा किया गया था। कांग्रेस नेतृत्व ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है और यह आंदोलन इस्तीफा होने तक जारी रहेगा।
इसी कड़ी में रूरा में पुतला दहन के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यक्रम में शामिल देवी रमन मिश्रा, रघुनाथ सिंह भदौरिया, विवेक पांडे, रमेश श्रीवास्तव, शशांक विक्रम सिंह, पप्पू पाल, संजय गुप्ता, सुलेमान खान, विनोद सविता एवं अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ी हिदायत दी।
थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि कुछ नेता पुतला दहन का प्रयास कर रहे थे, पुलिस बल द्वारा उन्हें रोककर कड़ी हिदायत देकर कानूनी कार्रवाई की गई है।





