शिवली में इफको द्वारा किसान दिवस का आयोजन, किसानों को किया जागरूक

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


सोमवार को इफको द्वारा जनपद  मैथा विकासखंड के ग्राम प्रतापपुर, शिवली में किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक प्रयोग तथा रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 80 क्षेत्रीय किसानों ने प्रतिभाग किया।



                 किसानों को संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने हेतु द्वारा किसान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इफको क्षेत्रीय अधिकारी जय यादव द्वारा किसानों को फसल उत्पादन में वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को कृषि में वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने तथा उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इफको बाजार शिवली प्रभारी अभिषेक पांडेय द्वारा किसानों को बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाना आवश्यक है तथा आवश्यकता के अनुसार रासायनिक उर्वरकों के साथ नैनो एवं जैव आधारित उर्वरकों का वैज्ञानिक तरीके से प्रयोग किया जाना चाहिए। इस अवसर पर किसानों के साथ कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनकी कृषि संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। 


कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी भास्कर शुक्ला, पूर्व ग्राम प्रधान कौशल कुमार, पूर्व प्रधान राज कुमार कुशवाहा, इफको एमसी से नितिन त्रिपाठी, शिवम कुमार, SFA अमित कुमार, ललित, प्रतीक शुक्ला, प्रगतिशील किसान कंचन सिंह, बबलू चौहान, सुशील, राकेश, रूद्र प्रताप,गुलाब सिंह, दिनेश दुबे, कशिश सिंह सहित सैकड़ो क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default