शिवली: मजदूर का गिरा कच्चा मकान, बाल बाल-बचा परिवार

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


हाल ही में हुई तीन दिनों तक लगातार भारी बारिश के कारण तहसील मैंथा क्षेत्र के ग्राम बैरी सवाई में एक गरीब का आशियाना ढह गया। छत गिरने की तेज आवाज सुन सो रहे दंपति ने भागकर अपनी जान बचाई। मकान गिर जाने से परिवार को गिराती का भारी नुकसान होने के साथ ही रहने की जटिल समस्या उत्पन्न हो गई हैं। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया गया है।



             मैंथा तहसील की ग्रामसभा बैरी सवाई निवासिनी राधा पत्नी कृष्ण किशोर ने बताया कि उसके पति बैरी तिराहे पर चाउमीन का ठेला लगाने के साथ ही मजदूरों कर परिवार का पेट पालती हैं। आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण वह अपने पैतृक कच्चे आवास में ही पति के साथ अपना गुजारा करती हैं। मकान पहले से ही जर्जर हालत में था ऊपर से चार दिनों की बारिश ने और हालत खराब कर दी। प्रतिदिन की भांति वह और उसके पति खाना खा कर सो गए। रविवार की रात्रि तेज आवाज हुई तो देखा कि मकान की छत गिरने लगी। राधा और उसके पति ने भागकर जान बचाई, हालांकि गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। मकान गिरने से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे या पड़ोसियों के सहारे रहने को मजबूर हैं। अनाज, बर्तन, कपड़े और अन्य जरूरी घरेलू सामान पूरी तरह बर्बाद हो चुका है।


उपजिलाधिकारी मैंथा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा दैवीय आपदा के तहत मुआवजा व आवास योजना का लाभ दिए जाने का कार्य किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default