बुढ़वा मंगल को लेकर हनुमान गढ़ी मंदिर दुल्हन की तरह सजा

सौरभ मिश्रा
0

 बुढ़वा मंगल को लेकर हनुमान गढ़ी मंदिर दुल्हन की तरह सजा


सौरभ मिश्रा कानपुर देहात


रूरा क्षेत्र के प्रसिद्ध काशीपुर गढ़ी हनुमान मंदिर में इस बार बुढ़वा मंगल का जश्न सबसे बड़ा होने जा रहा है ज्येष्ठ माह के अंतिम बुढ़वा मंगल से एक दिन पूर्व सोमवार को काशीपुर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया।



काशीपुर हनुमान गढ़ी मंदिर दुल्हन की तरह सजा

मंदिर को आकर्षक विद्युत झालरों व फूल-मालाओं से सजाया गया है, जो देखते ही बन रहा है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि बुढ़वा मंगल पर मंदिर में सुबह से भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी जो देर शाम तक भक्तों की भीड़ रहेगी।


मान्यता है कि बुढ़वा मंगल के दिन हनुमान जी के दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसको लेकर रूरा, जिनई, बनीपारा, काशीपुर , कहिंजरी, गहरा, गहलों सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचेंगे।

मंदिर परिसर में सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के लिए समिति द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default