शिवली : स्कूल जा रही नाबालिक छात्रा को मनचले ने बुरी नियत से दबोचा, मामला दर्ज

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0


शिवली कानपुर देहात।


साइकिल से स्कूल जा रही किशोरी को रास्ते में एक मनचले ने जबरदस्ती खेत पर ले जाकर अश्लील हरकतें करने लगा। नाबालिक के शोर मचाने पर खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़े तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। किशोरी ने कोतवाली पहुंच आरोपित युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाईं है। मामले को दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।




            कोतवाली शिवली क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते 5 सितंबर की सुबह 7:30 बजे वह मैंथा स्थित मोतीलाल बुद्धा स्कूल जा रही थी रास्ते में गांव के सूरज उर्फ कल्लू पुत्र विजय ने जबरदस्ती उसकी साइकिल रोक दी और उसे अकेला पाकर बुरी नजर से छेड़खानी करने लगा उसने अपनी किसी तरह इज्जत बचाई और स्कूल चली गई। लगभग 12 बजे दोपहर छुट्टी होने के बाद वह स्कूल से घर वापस आ रही थी तभी रास्ते में सूरज फिर से मिल गया और उसे जबरदस्ती पकड़ कर खेत में ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर पीछे से पिताजी तथा खेतों पर काम कर रहे अन्य लोगों को आते देख वह उसे छोड़कर भाग निकला और धमकी दी कि अगर वह अपने परिजनों को बताएगी तो उसे जान से मार देगा।


कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर आरोपित युवक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default