औरैया। कोतवाली सदर का चार्ज संभालते ही नए इंस्पेक्टर जितेन्द्र तिवारी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहनता से तलाशी ली गई। कोतवाल ने साफ किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सदर कोतवाल जितेन्द्र तिवारी की इस त्वरित और सख्त सक्रियता से क्षेत्र के अपराधियों और अराजक तत्वों में खलबली मच गई है। चार्ज संभालते ही पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से साफ हो गया है कि जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन का रुख बेहद सख्त है।
कोतवाल जितेन्द्र तिवारी ने अपराधियों के खिलाफ अपने इरादे स्पष्ट करते हुए कहा कि कानून तोड़ने वालों पर किसी भी कीमत पर नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने भी अपराध का रास्ता चुना, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई तय है।



