सेवा संकल्प यात्रा का कस्बा शिवली में पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

शिवली कानपुर देहात।


वाराणसी से वड़नगर जा रही भाजपा की ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का राज्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत शिवली में देर शाम भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में चल रहे लोगों पर पुष्पवर्षा हुई तो माहौल खुशमय बना। पीएम नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि वाराणसी से जन्मभूमि वड़नगर तक जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के राम जानकी महाविद्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।




            बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान और सेवा संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। वाराणसी से चलकर यात्रा देर शाम नगर पंचायत शिवली के अमृत चौराहे पहुंची वहां मौजूद क्षेत्रीय विधायक और राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और भाजपा कानपुर देहात की जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा रमजानकी महाविद्यालय बैरी की ओर प्रस्थान कर गई। इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि यह यात्रा सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की उस विचारधारा का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है, जिसने पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन को नई दिशा दी है। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण व सामाजिक सरोकारों से जोड़ना और जनसेवा, सुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुँचाना तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को बढ़ावा देना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default