कानपुर देहात
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने संगठन का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर लोकेंद्र सिंह को कानपुर देहात का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, वहीं शिववीर सिंह राजावत को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
![]() |
| भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बने जिलाध्यक्ष |
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को बुलंद करेगा और उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान कराने का काम करेगा।
![]() |
| तहसील अध्यक्ष बने शिववीर सिंह राजावत |
तहसील अध्यक्ष बने शिववीर सिंह राजावत ने कहा कि संगठन को तहसील स्तर पर और मजबूत किया जाएगा और हर गांव तक संगठन की पहुंच बनाई जाएगी। इस मौके पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।



