औरैया: अजीतमल क्षेत्र के राऊपुर में शौच के लिए निकले बुजुर्ग का खेत में मिला शव, परिजनों की आशंका पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, पुलिस जांच में जुटी

सिराजुद्दीन (मुन्ना) पत्रकार
0

योगेंद्र गुप्ता अजीतमल औरैया। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम राऊपुर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शौच के लिए घर से निकले 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव गांव स्थित उनके खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान राऊपुर निवासी किशन स्वरूप पुत्र मातादीन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार किशन स्वरूप शनिवार को शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार सुबह करीब 10 बजे उनका शव गांव स्थित खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी विनोद राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बताया गया कि किशन स्वरूप के परिवार में दो पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका एक पुत्र गजेंद्र सिंह (26) है। परिजनों ने मौत को लेकर आशंका जताई है, जिसके चलते पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

कोतवाली प्रभारी विनोद राजपूत ने बताया कि वृद्ध का शव खेत में मिला है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default