*बाणासुर कालीन धरोहर पर JCB चली, उषा बुर्ज टीला खोदा, प्रशासन ने लेखपाल को किया सस्पेंड*
कानपुर देहात रूरा थाना क्षेत्र ग्राम बनीपारा जेन्नई मेजनसुनवाई में शिकायत के बाद जागा राजस्व विभाग, डीएम को भेजी गई खनन की रिपोर्ट तस्वीर में दिख रहा यह कोई सामान्य टीला नहीं, बल्कि बनीपारा जिनई का हजारों वर्ष पुराना ऐतिहासिक उषा बुर्ज खेड़, जिसे खनन माफियाओं ने अवैध खनन कर खोखला कर दिया है।मामला डेरापुर तहसील के ग्राम बनीपारा जिनई स्थित पौराणिक बाणेश्वर महादेव मंदिर के पास का है। मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना दैत्यराज बलि के पुत्र बाणासुर ने की थी और यह टीला उसकी राजधानी शोणितपुर का हिस्सा है। इसी जगह श्रीकृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध और बाणासुर की पुत्री ऊषा की प्रेम कथा जुड़ी है
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते खनन माफिया लंबे समय से इस ऐतिहासिक टीले को खोदकर समतल बना रहे हैं। जब ग्रामीणों ने जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की, तब जाकर प्रशासन हरकत में आया।एसडीएम डेरापुर के निर्देश पर नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता जांच करने पहुंचे तोखननकर्ताओं ने राजस्व टीम से बदसलूकी भी की। जांच में क्षेत्रीय लेखपाल राम आसरे की घोर लापरवाही सामने आई।लापरवाही उजागर होने पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से लेखपाल राम आसरे को निलंबित कर दिया है। साथ ही अवैध खनन की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी और खनन विभाग को भेज दी गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस पौराणिक धरोहर को बचाने के लिए खनन माफियाओं पर कठोर कार्रवाई हो।


