गजनेर पुलिस ने पिकअप में लदी 1450 मीटर चोरी की रेलवे सिग्नल केबल बरामद की, पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी
कानपुर देहात। गजनेर थाना पुलिस ने रेलवे सिग्नल केबल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 1450 मीटर रेलवे सिग्नल केबल, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन समेत अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में पांच अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को सतेन्द्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी हरवंश बिहार, थाना मिसरोद, जिला भोपाल, मध्य प्रदेश ने गजनेर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि थाना क्षेत्र में गेट संख्या 227 के पास रसूलपुर गोगूमऊ रेलवे स्टेशन से अज्ञात चोर करीब 2000 मीटर रेलवे सिग्नल केबल चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर गजनेर थाने में मुकदमा संख्या 233/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
![]() |
| पुलिस की पकड़ में खड़ा आरोपी |
पूछताछ में पांच साथियों के नाम सामने आए
पुलिस की पूछताछ में आरोपी मोहित ने बताया कि 15/16 सितंबर की रात वह अपने पांच साथियों पुष्पेंद्र उर्फ छोटू, राजकुमार, सिकंदर, दिनेश और दिनेश के मित्र मटरी के साथ गोगूमऊ क्रॉसिंग के पास से रेलवे का तार चोरी कर पिकअप में ले गया था। पूछताछ के अनुसार, चोरी की गई केबल का कुछ हिस्सा सुनसान स्थान पर छिपाया गया था।
![]() |
| चोरी का बरामद सामान |
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी की कुछ केबल दिनेश और उसका साथी मटरी कहीं छिपाकर ले गए हैं, जिसकी जगह की जानकारी उसे नहीं है।


