| विरोध प्रदर्शन करते नेताओं को हिरासत में लेती पुलिस |
कानपुर देहात। कानपुर देहात के रूरा कस्बे में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्र आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति बिगड़ने से पहले वीरे शुक्ला और दिलीप सिंह मुन्ना को हिरासत में ले लिया।
बताते चलें कि जंतर मंतर में छात्रों द्वारा किए जा रहे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल द्वारा बर्बरता पूर्वक हुए लाठी चार्ज का विरोध करने के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले दिया गया था।
जिसके विरोध में बुधवार को कस्बा रूरा में कांग्रेस कार्यकर्ता छात्र आंदोलन के समर्थन में एकत्र हुए
प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। रूरा पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर पुतला फूंकने से रोका लेकिन प्रदर्शन कारी नहीं माने। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता वीरे शुक्ला और दिलीप सिंह मुन्ना को साथियों समेत हिरासत में ले लिया और प्रदर्शन स्थल से दोनों को थाने ले गई। यह प्रदर्शन देशभर में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों का विरोध कर रहे थे।

