बाइक चोरी के मामले में मृतक शिवम का नाम आया था प्रकाश में, पुलिस कर रही थी युवक की तलाश तभी से घर से लापता था युवक। जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्यवाही।
शिवली कानपुर देहात।
संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की देर शाम एक युवक का शव हंसपुर गांव के समीप जंगल में नाले के पास नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। खेतों से वापस लौट रहे ग्रामीणों ने जैसे ही शव को देखा तो चारों ओर हलचल मच गई। देखते ही देखते ग्रामीणों का जमाव वाड़ा लग गया था। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त शिवम उर्फ लुक्का पुत्र श्रीराम राजपूत निवासी ग्राम अड़नपुर थाना शिवली के रूप में की थी। सूचना पर मौके पर पहुंची रसूलाबाद कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा था। बुधवार को शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में रोना पीटना मच गया।
![]() |
| मृतक शिवम उर्फ लुक्का : फाइल फोटो |
शिवली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बारनपुर कहिंझरी के मजरा अड़नपुर गांव निवासी 20 वर्षीय शिवम उर्फ लुक्का पुत्र श्रीराम राजपूत का शव मंगलवार देर शाम रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के हंसपुर गांव के समीप नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। खेतों से घर की ओर आ रहे ग्रामीणों ने जैसे ही शव को देखा तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। शव की पहचान होते ही स्वजन भी मौके पर पहुंचे और इकलौते पुत्र शिवम का शव देख पिता श्रीराम राजपूत, मां सुमन, बहन सपना और राखी दहाड़े मार रोने लगीं। दिवंगत शिवम की बहन सपना ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में पुलिस उसके भाई की तलाश कर रही थी, जिसके परिणाम स्वरूप शिवम आठ दिन से लापता था और संदिग्ध परिस्थितियों में उसके भाई का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बहन का आरोप है कि उसके भाई को उसी के साथियों ने मार दिया है। सपना ने मांग की है पुलिस निष्पक्ष कार्यवाही करते हुए दोशियों को जल्द से जल्द पकड़े।
![]() |
| रोते बिलखते शिवम् के परिजन |
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अडनपुर गांव के युवक का शव रसूलाबाद थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव के पास फंदे से लटका मिला था जिसे रसूलाबाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। युवक का नाम बाइक चोरी में प्रकाश में आया था। जांच पड़ताल शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



