शिवली कानपुर देहात।
मंगलवार की रात चौकी भावपुर क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में छत की धन्नी से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
![]() |
| मृतक योगेंद्र सिंह की फाइल फोटो |
भावपुर चौकी क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र महाराज सिंह ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसके 36 वर्षीय चचेरे भाई राज यादव उर्फ भुल्लन ने मंगलवार की देर रात मानसिक संतुलन ठीक ना होने एवं अत्यधिक शराब के नशे में होने के चलते घर के अंदर पीछे वाले कमरे में छत की धन्नी से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बुधवार की सुबह राज यादव का शव फांसी के फंदे पर लटकते हुए देख परिजनों के बीच मातम छा गया। युवक की मौत से मृतक की माँ सुषमा, पत्नी पूजा, पुत्री आरुषि एवं पुत्रों आदर्श, उत्कर्ष का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
![]() |
| घटनास्थल पर जांच करती पुलिस |
भावपुर चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना दर्ज कर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



