कानपुर देहात: रूरा पुलिस का सराहनीय कार्य; साइबर फ्रॉड के शिकार तीन लोगों के वापस कराए रुपए

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
0

 

 रूरा कानपुर देहात।

जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर सेल थाना रूरा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए तीन व्यक्तियों के ₹61,394 वापस कराए। पुलिस ने पीड़ितों को उनके पैसे लौटाकर राहत की सांस दी। बैंक खातों में रुपए वापस पा गदगद हुए पीड़ित। पीड़ितों ने रूरा थाना प्रभारी के कुशल कार्यशैली की जमकर प्रशंसा।

            



                  बताते चलें कि बीते दिनों सौरभ द्विवेदी पुत्र राजेश द्विवेदी निवासी रामनगर थाना रूरा ने 15 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसे एक स्टौक मार्किट में ट्रेडिग में लाभ देने के लिए उसके बैंक खाता से कुल ₹28100 फ्राड तरीके से फ्राडस्टर द्वारा बैक खाता में डलवा लिया था। वहीं भगवत प्रसाद पुत्र जयराम निवासी शास्त्री नगर कस्बा रूरा ने 23 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराई कि अनजान व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर लोन देने के सम्बन्ध में बैंक खाता से कुल ₹23249 की फ्राड तरीके से फ्राडस्टर द्वारा बैक खाता में डलवा लिया था और अमित कुमार शुक्ला पुत्र अनिल कुमार शुक्ला निवासी ग्राम भटौली थाना रूरा ने 11 मई 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ऑनलाइन साइबर के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके 12000 रूपये गलत खाते में चले गए थे। साइबर सेल रूरा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल धनराशि 63349 वापस कराई गई। सभी व्यक्तियों का पैसा जैसे ही उनके बैंक खातों में पहुंचा वैसे ही सभी गदगद हो रूरा थाना प्रभारी की कार्यशैली पर जमकर सराहना करते नजर आए।

थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज, साइबर सेल प्रभारी श्याम सुंदर ने लोगों से अपील की साइबर ठगी से बचने के लिए अपनी ओटीपी और पासवर्ड किसी अंजान व्यक्ति को शेयर ना करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत 1930 या साइबर सेल को सूचना दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default