रूरा कानपुर देहात।
आगामी श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम सुप्रिया गुप्ता ने रूरा क्षेत्र के प्रसिद्ध बाणेश्वर महादेव मंदिर बनीपारा जिनई का रूरा थाना प्रभारी के साथ निरीक्षण किया और पुलिस व मंदिर कमेटी को जरूरी निर्देश दिए।
रूरा थाना प्रभारी ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रवेश और निकास मार्ग की व्यवस्था वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं जल की व्यवस्था , शौचालय आदि पर एसडीएम के जरूरी निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद रखी जाए किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो। पुलिस और मंदिर प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाए।
उपजिलाधिकारी ने मंदिर प्रबंधन समिति से बातचीत कर आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। वहीं उपजिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


