रसूलाबाद: 62 लाख की लागत से मुरलीपुर को मिली दो इंटरलॉकिंग सड़कों की सौगात, ग्रामीणों में हर्ष का माहौल

ब्यूरो कानपुर देहात राहुल मिश्रा
0

 

रिपोर्टर राज प्रताप सिंह गौर:


भाजपा विधायक पूनम संखवार ने किया शिलान्यास, जनता ने लगाए जयकारे। क्षेत्र में हर्ष का माहौल 


विकासखण्ड रसूलाबाद के ग्राम मुरलीपुर में क्षेत्रीय विधायक पूनम संखवार ने लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो इंटरलॉकिंग सड़कों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया। करीब एक किलोमीटर लंबी इन दोनों सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी। 


              इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। भाजपा विधायक पूनम संखवार ने बताया कि ग्राम पंचायत सिमरामऊ के पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से मुरलीपुर गांव की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित विकास योजना के अंतर्गत जिनई–बनीपारा मार्ग से मुरलीपुर तक 500 मीटर तथा भौरा–मुरलीपुर मार्ग से रामपाल के दरवाजे तक 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण के लिए लगभग 62 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है जिसके तहत निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।उन्होंने कहा कि दोनों सड़कों के निर्माण से गांव में गंदगी और जलभराव की समस्या में कमी आएगी तथा आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। यह विकास कार्य क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

शिलान्यास कार्यक्रम में सौरभ सिंह प्रधान प्रतिनिधि, भवनपुर मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह राजावत, महामंत्री जोगेंद्र सिंह गौर, अखिलेश द्विवेदी, शिवम दुबे, संतोष प्रताप सिंह, पूर्व सदस्य जिला पंचायत जयपाल सिंह सेंगर, इंद्रपाल सिंह, सौरभ भदौरिया, लालजी गुप्ता, मनोज गुप्ता, अभिषेक सिंह, शुभम सिंह, सूरजपाल सिंह, चंद्रभान सिंह, लालजी सेंगर, रोशन सिंह, रामबहादुर शर्मा, दिनेश शर्मा, सुरेश शर्मा, मुकेश सिंह, नागेंद्र सिंह, पूर्व जिला मंत्री अमित सिंह, गौरव सिंह, संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default