कानपुर देहात: रूरा में आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

प्रशांत श्रीवास्तव, संवाददाता रूरा
1

 रूरा कानपुर देहात।




बारावफात और आगामी पर्वों को देखते हुए रूरा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने की। बैठा का उद्देश्य आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना था।



थाना प्रभारी रूरा ने धर्मगुरुओं, पीस कमेटी सदस्यों और गणमान्य नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने अपील की। थाना प्रभारी ने सभी आए हुए गणमान्य लोगों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं से बचें। संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक में शामिल संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष रामजी गुप्ता, सैनूर अहमद, सभासद विशाल कुशवाहा, सुरेश कुमार, आशुतोष मिश्रा 'छोटे भईया', मुस्तफा सिद्दीकी, श्यामजी शुक्ला, गोविंद सिंह गौर, सत्यम कठेरिया, मौलाना राशिद, पीर अली, नौशाद खान, मोहम्मद रिजवान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें
3/related/default