रिपोर्टर राज प्रताप सिंह गौर
रसूलाबाद कानपुर देहात।
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालू गांव में बुधवार को एक बुजुर्ग का शव उनके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय देवीदीन के रूप में हुई है।
घटना के बाबत लालू गांव निवासी देवीदीन ने कथित तौर पर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो देवीदीन का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भींड मौके पर जमा हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस घटना से सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मृतक अपने पीछे पुत्र राधेश्याम, पुत्रवधू ममता देवी समेत अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं, जिनका रो रो कर बुरा हाल था।
कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। परिजनों की फौती सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


