औरैया (ब्यूरो)। श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा और देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने देवकली मंदिर पहुंचकर सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अफसरों ने दो टूक निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय सीमा में सारे काम पूरे कर लें लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
शनिवार तक बैरीकेडिंग पूरी करने और गड्ढामुक्त सड़कों के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर तथा मेला क्षेत्र का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने निर्देश दिए कि शनिवार तक बैरीकेडिंग का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता (PWD) को निर्देशित किया कि देवकली मंदिर तक आने वाले सभी मार्गों को तत्काल गड्ढामुक्त कराया जाए, जिससे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई असुविधा न हो। पूरे परिसर में पर्याप्त लाइटों की व्यवस्था और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लाउडस्पीकर/साउंड सिस्टम के जरिए सुरक्षा निर्देशों का नियमित प्रसारण किया जाएगा।

खोया-पाया केंद्र, क्लॉक रूम और वॉलिंटियर्स को मिलेगी ड्रेस
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र और क्लॉक रूम स्थापित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि मेले में तैनात होने वाले सभी वॉलिंटियर्स को निर्धारित ड्रेस और पहचान पत्र दिए जाएं ताकि श्रद्धालु आसानी से उनकी मदद ले सकें। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के पास भी फोटोयुक्त पहचान पत्र होना अनिवार्य है।

मेला परिसर में डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस रहेगी तैनात
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को मंदिर परिसर में एक अस्थायी चिकित्सा शिविर स्थापित करने के निर्देश दिए। इस शिविर में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ-साथ जरूरी दवाओं और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था चौबीसों घंटे रहेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल इलाज मिल सके।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी पुलिस बल रहेगा तैनात
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और यातायात (ट्राफीक) व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा ताकि जाम की स्थिति न बने।

निरीक्षण में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर बृहमानंद, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अमर सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।